इलेक्ट्रीशियन औजार( Electrician Tools)
कारीगर की कार्यकुशलता केवल उसके ज्ञान पर ही नही होती है| अपितु उसके द्वारा उपयोग करने वाले औजारों तथा उसकी देखभाल पर भी निर्भर करती है|
इलेक्ट्रीशियन औजार( Electrician Tools)
1.प्लायर(plier) - ये स्टील का बना होता है|ये कई प्रकार का होता है|
(1)कॉन्बिनेशन प्लायर- 150mm से 200mm
(2)फ्लैट नोज प्लायर- 100mm se 150mm
(3)राउंड नोज प्लायर- 100mm से 150mm
(4)साइड कटिंग प्लायर- 100mm से 150mm
(2)फ्लैट नोज प्लायर- 100mm se 150mm
(3)राउंड नोज प्लायर- 100mm से 150mm
(4)साइड कटिंग प्लायर- 100mm से 150mm
2.स्क्रुड्राइवर - 100mm,150mm,200mm,250mm,300mm के साइजों मे मिलता है|
(1)फ्लैट स्क्रू
(2)रैचेट स्क्रू
(3)कार्पेंटर स्क्रू
(4)फिलिप्स स्क्रू
(5)ऑफ सेट स्क्रू
3.हैमर(Hammer) - इसका कार्य ठोकने,पीटने और कूटने आदि के काम में आता है इसकी पहचान भार और पैन के आकार से की जाती है|
पावर हैमर - बड़े-बड़े जोबों को फ़ोर्ज करने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं इसमें मेन पावर कम खर्च होती है और बड़े-बड़े जॉब्स जल्दी फ़ोर्ज हो जाते हैं|
हैंड हैमर - कीलों को ठोकने,पलस्तर तोड़ने आदि के काम मे आता है|
हैमर के भाग - पैन, फेस, आई होल, हैंडल, हैड, वेज, चीक, नैक
हैंड हैमर के प्रकार -
(1)बॉल पैन हैमर
(2)क्रॉस पैन हैमर
(3)स्ट्रेट पैन हैमर
(4)फ्लेटीन हैमर
(5)क्लों हैमर
(6)स्लेज हैमर
4.इलेक्ट्रीशियन हैमर(Electrician Hammer) - 200 ग्राम से 500 ग्राम वजन और इसके हैंडल की लंबाई 250mm से 350mm तक होती है|यह कास्ट आयरन और हाई कार्बन स्टील के बने होते हैं|इनके फ़ेस और पैन को हार्ड व टैंपर किया जाता है|
5.आरी(Saw) - यह कई प्रकार की होती है|
टेनन सॉ - केसिंग केपिंग,वुडन बोर्ड और राउंड ब्लॉक सीधे काटने के काम आती है|इसके ऊपर एक पत्ती लगी होती है जो ब्लेड को मुड़ने नही देती है|इसका साइज 200mm से 300mm तक होता है|
हैंड सॉ - इस सॉ का प्रयोग कारपेंटर लकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल करते हैं इसका साइज 200mm से 300mm होता है इसका ब्लेड आगे से कम और हैंडल की तरफ अधिक चौड़ा होता है|
की-होल सॉ - यह सनमाइका टॉप वाले वोड़ों में ड्रिल मशीन के छेदो को आवश्यकता अनुसार आयताकार आकृति देने के लिए प्रयोग करते हैं इसका साइज चौड़ाई और लंबाई से लिया जाता है| 4mm चौड़ाई और 200mm लंबाई|
6.हैक्सा - यह लोहे की चीजों, कंड्यूट पाइप, G.I पाइप व धातु की चादरों को काटने के लिए इस्तेमाल करते हैं इसका साइज 250mm और 300mm होता है|
हैक्सा के भाग -
(1) फ्रेम
(2) ब्लेड
(3) हैंडल
(4) फ्लाई नट
(5) टेंसन स्लाइडिंग
(6) पिन
हैक्सा के प्रकार - हैक्सा दो प्रकार का होता प्रकार का होता है|
(1) फिक्सड हैक्सा
(2) एडजेस्टेबल हेक्सा
हेक्सा ब्लेड - हाई कार्बन या टंगस्टन स्टील या हाई स्पीड स्टील का बना होता है जिसे हार्ड व टैंपर किया जाता है इसकी लंबाई दोनों तरफ के छिद्रों से मापी जाती है|
7.पोकर - यह एक नोकदार औजार है| लकड़ी में स्क्रू के लिए जगह बनाने के काम आता है| साइज 150mm होता है|
8.जीमलेट - लकड़ी की वस्तुओं में छेद करने के काम आता है और इसका व्यास 3mm से 6mm और 25mm तक बनाए जाते हैं|
9.ड्रिल मशीन - यह लकड़ी में बिट से छेद करने के काम आती है| कई प्रकार की होती है|
(1) हैंड ड्रिल मशीन
(2) बेस्ट ड्रिल मशीन
(3) रेचेट ब्रेस मशीन
(4) न्यूमेटिक ड्रिल मशीन
फ़िक्सड ड्रिल - यह मशीन एक स्थान पर रहती है कई प्रकार की होती है|
(1) बेंच ड्रिल मशीन
(2) पिल्लर टाइप मशीन
(3) रेडियल टाइम मशीन
(4) गैग ड्रिल मशीन
(5) कॉलम ड्रिल मशीन
10.फरमर चीजल - लकड़ी की झिर्री और उसको को खुरचने के काम आती है यह कार्बन स्टील या कास्ट स्टील की बनी होती है इलेक्ट्रिकल कार्य के लिए 15mm और 20mm चीजल का प्रयोग करते हैं|
11.कोल्ड चीजल - यह कंकरी और पत्थर तोड़ने और दीवार में छेद करने के काम आती है यह हाई कार्बन स्टील की बनी होती है और इसके काटने वाले भाग को कठोर बनाया जाता है|
12.हॉट चीजल - यह कि ज्यादातर गर्म लोहे की छड़ पत्ती काटने के लिए प्रयोग किया जाती है इसके मध्य में सुराख होता है| धातु को काटते समय इसके पॉइंट को बार-बार पानी में डालकर ठंडा करते हैं|
हॉट चीजल के प्रकार -
(1) फ्लैट चीजल
(2) क्रॉस कट चीजल
(3) हाफ राउंड नोक चीजल
(4) डायमंड पॉइंट
(5) साइड कट
(6) वैब चीजल
13.रेती(file) - यह हाई कार्बन स्टील की बनी होती है| और हैंडल की जगह छोड़कर पूरी फाइल को हार्ड व टैंपर किया जाता है और बहुत से दांते बनाए जाते हैं| रेती को उसके आकार और प्रकार के अनुसार पांच भागों में बांटा गया है|
(1) फ्लैट रेती
(2) स्क्वाइर रेती
(3) राउंड रेती
(4) हाफ राउंड रेती
(5) ट्रेंगुलर रेती
Note-रेती का साइज़ हैंडल को छोडकर लिया जाता है|
दांतों के कट के आधार पर रेती को पाँच भागो मे बांटा जाता है|
(1) सिंगल कट
(2) डबल कट
(3) रास्प कट
(4) कंर्ड कट
(5) स्पायरल कट
14.स्टैंडर्ड वायर गेज - 25mm मोटी गोल पत्ती होती है जिसके चारों तरफ अलग-अलग आकार के छेद कटे हुए होते हैं जिसके ऊपर नंबर लिखे होते हैं इनका प्रयोग तारों का साइज मालूम करने में या मालूम करने में करते हैं|
15.ट्राई स्क्वायर - यह 90कोण पर बना होता है इसका प्रयोग लकड़ी का समकोण देखने के लिए किया जाता है इसका साइज 150mm से 200mm होता है इसका ब्लेड कुछ पतला व माइल्ड स्टील या कार्बन स्टील का बना होता है|
16.इलेक्ट्रीशियन नाइफ - यह फोल्डिंग नाइफ होता है जो धातु का बना होता है यह तारों से इंसुलेशन उतारने तथा साफ करने के काम आता है| इसका साइज 50mm होता है|
17.लाइन टेस्टर - सप्लाई लाइन को टेस्ट करने में इसका प्रयोग करते हैं यह एक शीशे के ट्यूब मे नियोन गैस और दो इलेक्ट्रोड बंद कर बनाया जाता है| करंट को कम करने के लिए सीरीज में अधिक वैल्यू का रजिस्टेंस जोड़ देते हैं| यह टेस्ट के अनुसार बनाए जाते हैं|
18.वाइस - इसका साइज जौज के साइज से लिया जाता है|
(1)बेंच वाइस - इसकी बॉडी व जौज कास्ट आयरन के बने होते हैं तथा जौ पर हार्ड स्टील की प्लेट स्क्रु द्वारा कसी होती है इसका स्पिंडल माइल्ड स्टील का बना होता है इसका साइज 75mm से 150mm में उपलब्ध होती है|
(2)पाइप वाइस - इसके जौज V आकार के बने होते हैं यह पाइप काटने और चूड़ी डालने के समय पकड़ने के काम आती है|
(3)मशीन वाइस - मशीन के ऊपर किसी चीज को पकड़ने और उसकी सफाई आदि के काम के लिए उपयोग करते हैं|
(4)लाइन वाइस - ओवर हैड लाइन के तारों को पकड़ने के लिए प्रयोग करते हैं|
(5)हैंड वाइस - यह माइल्ड स्टील या रौट आयरन की बनाई जाती है इसका प्रयोग फिटर शॉप ,चाबियां बनाने तथा स्टूमेंट शॉप में जॉब को पकड़ने के लिए करते हैं|
(6)पिन वाइस - यह एक छोटी वाइस है इसका प्रयोग घड़ीसाजो व स्टूमेंट सेक्शन के काम आती है|
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.